बालाघाट : तालाब में डूबने से मछुआरे की मौत

0

तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कोयलारी में इसी ग्राम के एक मछुआरे श्रीराम पिता दलपत  उइके 58 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 26 जून को 11:00 बजे यह घटना उस समय हुई जब यह मछुआरा अपने गांव के महाजन तालाब में मछली मारने के लिए गया था। तिरोड़ी पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश बरामद किया। और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम उइकेअपने परिवार के साथ खेती मजदूरी के अलावा अपना पुश्तैनी   मछली मारने का भी धंधा करता था। बताया गया है कि 26 जून को 10बजे करीब श्रीराम उइके अपने गांव के अन्य मछुआरों के साथ अपने गांव के महाजन तालाब में मछली मारने गए थे। 11 बजे करीब जब श्रीराम उइके मछली पकडऩे तालाब में उतरा तो वह बाहर ही नहीं निकला।

श्रीराम उइके के मछली पकड़ते समय तालाब के गहरे पानी में चले जाने से तालाब में डूब गया था।खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे  अन्य मछुआरों ने तालान में तलाश किए और श्रीरामउइके की लाश तालाब से बाहर निकाली। जिसकी रिपोर्ट उसके बेटे जागेश उइके ने  तिरोड़ी थाना में की थी। जहां से सहायक उपनिरीक्षक दीनदयाल देशमुख ने ग्राम कोयलारी पहुंचकर मछुआरे श्रीराम उइके की लाश बरामद की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए आगे मर्ग जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here