बालाघाट : सडक़ हादसे मे रजनीकांत की मौके पर मौत

0

 गोंदिया रोड नेवरगांव के पास बेलगाम यात्री बस ने मारुति ओमनी को चपेट में ले लिया। यात्री बस की जबरदस्त ठोकर से जहां पर ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए वही चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रजनीकांत उर्फ राजू पिता अमृतलाल कालावडिय़ा 47 वर्ष भरवेली बालाघाट निवासी है। 26 जुलाई को 11 बजे किरनापुर पुलिस थाना क्षेत्र में यह हृदय विदारक सडक़ दुर्घटना उस समय हुई जब यह व्यक्ति अपनी ओमनी कार में भरवेली से व्यवसाय के सिलसिले में गोंदिया जा रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही रजेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रजनीकांत की लाश पंचनामा कार्यवाही  पश्चात  पोस्टमार्टम हेतु किरनापुर भिजवाए।

दुर्घटना के बाद बस के चालक परिचालक फरार बताए गए हैं। यात्री बस को जप्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीकांत कालावडिय़ा की भरवेली में अंबिका होटल के नाम से व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित है। बताया गया है कि 26 जुलाई को रजनीकांत अपनी मारुति ओमनी कार में व्यवसाय के सिलसिले में अकेले भरवेली से गोंदिया जा रहे थे ।जो 10:30 बजे गोंदिया रोड पर स्थित ग्राम चिखला में अपने परिचित लेखराम लिल्हारे की हार्डवेयर की दुकान में रुके। रजनीकांत और लेखराम लिल्हारे पूर्व परिचित है ।बताया गया है कि रजनीकांत, लेखराम लिल्हारे से मिलने के बाद अपने वाहन मारुति ओमनी से गोंदिया जाने निकले थे जिनके पीछे लेखराम लिल्हारे भी अपने वहां से गोंदिया जा रहे थे।

दोनों वाहन आगे पीछे चल रहे थे। 11 बजे करीब गोंदिया रोड नेवरगांव चौक के पास गोंदिया से बालाघाट की ओर तेज रफ्तार से आ रही पवन ट्रेवल्स की यात्री बस रू॥-04स्न्य-1949 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से बस को चलाते हुए रजनीकांत कालावडिय़ा की ओमनी कार को ठोस मार दिया। यात्री बस की जबरदस्त ठोकर से जहां पर मारुति ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए वही रजनीकांत कार के स्टेरिंग में फंस गए ।इस घटना को देख ग्राम चिखला सालेटेका सहित अन्य ग्रामों  के लोग और और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और ओमनी कार के स्टेरिंग में फंसे रजनीकांत को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाले किंतु उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना लेखराम लिल्हारे ने मृतक रजनीकांत के घरवालों को दी इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रजेगांव से पुलिस चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह सेंगरअपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे और मृतक रजनीकांत की लाश का पंचनामा कार्रवाई की और रजनीकांत की लाश पोस्टमार्टम हेतु किरनापुर अस्पताल भिजवाया। रजनीकांत की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दी गई है। बताया है कि दुर्घटना के दौरान यात्री बस में यात्री कम थे। यात्री यात्री बस मारुति ओमनी कार को ठोस मारने के बाद अनियंत्रित होकर रोड किनारे घुस गई। हालांकि यात्री बस में सवार यात्रियों को चोटें नहीं आई किंतु दुर्घटना के तुरंत बाद ही यात्री बस के चालक और परिचालक बस को छोडक़र फरार हो गए। यात्री बस को जप्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here