उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। नेताओं के दल बदलना और पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं। मेरठ के हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस ने अर्चना गौतम (Archana Gautam) को उतारा है। अर्चना के नाम का ऐलान होते ही। उन्होंने काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही हैं। लोग उन्हें बिकिनी गर्ल बताकर फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अर्चना गौतम में बचाव में आई।
हर महिला का किया बचाव
अर्चना गौतम ने कहा कि प्रियंका दीदी ने उनका नहीं बल्कि हर महिला का बचाव किया है। जो देश के लिए लड़ना चाहती है। वह आगे बढ़ना और अपनी आवाज उठाना चाहती है। उन्होंने उस औरत को मजबूत बनाया है, जो घरों तक सीमित रही हैं। कभी अपने सपनों को पूरा नहीं कर पा रही।
लड़की को कुछ भी पहनने का अधिकार
अर्चना ने कहा, ‘हर लड़की को कुछ भी कपड़े पहनने का अधिकार है।’ यह किसी को नहीं बोला जा सकता कि उसने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं। आज की जनरेशन आगे बढ़ चुकी है। सभी को अपनी बहन-बेटियों को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कपड़े देखकर किसी का कैरेक्टर जज नहीं किया जा सकता। लोगों को इससे आगे बढ़ना चाहिए।
एक्टर ने भी फिल्म में कपड़े उतारे हैं
गौतम ने कहा कि रवि किशन और मनोज भी फिल्म इंडस्ट्री से आए हैं। उन्होंने भी फिल्म की हैं और कपड़े उतारे हैं। कोई पुरुषों के कपड़ों पर बात क्यों नहीं करता है। अगर आदमी कैमरे के सामने शर्ट उतारकर बॉडी दिखाता है। वह भी गलत है। लड़कियों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं।