मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा।
पूर्व में 15 नवंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था अब उसके स्थान पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
आपको बता दें कि पूर्व में आदिवासी दिवस पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया था लेकिन इस वर्ष इस अवकाश को रद्द कर दिया गया। आदिवासी समाज के बढ़ते विरोध को देखते हुए उसी समय प्रदेश के मुखिया द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी इसी के तहत 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है।










































