बीमार कुत्ते ने मालकिन के मुंह पर किया मल त्याग, तबीयत बिगड़ी तो हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती

0

कई लोग अपने पालतू कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं। वे उन्हें अपने बिस्तर तक पर सुलाने लगते हैं। वे इस तथ्य को भी नजरअंदाज कर देते हैं कि बीमार कुत्ते से सटकर सोना ठीक नहीं होता, क्योंकि उनके जरिए बीमारी इंसान को भी लग सकती है। लंदन की एक महिला अमैंडा गोमो ने भी कुत्ते की बीमारी पर ध्यान नहीं दिया और उसे अपने साथ बिस्तर पर सुला लिया।
51 साल की अमैंडा गोमो 3 बच्चों की मां हैं और इंग्लैंड के ब्रिसल में रहती हैं। उनकी बेटी ने घर में चुवावा ब्रीड का एक कुत्ता पाला है, जिसका नाम बेले है। ये कुत्ते साइज़ में काफी छोटे होते हैं। महिला उसे अपने साथ लेकर सो रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक सोते वक्त अमैंडा का मुंह खुला रहता है। अचानक उसे मुंह के अंदर गीला पदार्थ महसूस हुआ। नींद खुली तो देखा कि उसके कुत्ते ने उसके मुंह पर ही मल त्याग कर दिया है।
ये देखते ही अमैंडा बाथरूम की ओर भागी मगर उस वक्त उनका बेटा नहा रहा था तो उन्हें मुंह धोने में कुछ वक्त लग गया और गंदगी उनके मुंह से होते हुए पेट तक चली गई। उन्होंने कई बार मुंह धुला, ब्रश किया मगर उनके मुंह से दुर्गंध और बुरा स्वाद नहीं जा रहा था। उनकी बेटी फौरन कुत्ते को डॉक्टर के पास लेकर गई तो उन्होंने बताया कि उसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया है। तब डॉक्टर ने कुत्ते को एंटीबायोटिक दवाएं दीं।
अमैंडा में भी कुत्ते की बीमारी वाले लक्षण प्रकट हो गए, उनका तुरंत पेट खराब हो गया और उन्हें कई बार बाथरूम जाना पड़ा। वह डॉक्टर के पास गईं और कुछ दवाएं ले आईं। मगर उनका इंफेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि अंतत: उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ड्रिप चढ़ी और 3 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। महिला को कुत्ते की गंदगी की वजह से गैस्ट्रो इंटस्टाइनल इंफेक्शन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here