टीम इंडिया के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जांच में वह स्ट्रैस फ्रैक्चर से पीड़ित नहीं पाये गये हैं। ऐसे में उनके एक माह में ठीक होने की संभावना बढ़ गयी है। इसको देखते हुए एक बार फिर उनके टी0 विश्वकप में खेलने की संभावनाएं बनने लगी हैं। यह भी अनुमान है कि वह नॉकआउट दौर में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। इससे पहले कहा था रहा था कि फ्रैक्चर होने के कारण वह तीन से चार माह तक खेल से दूर रहेंगे और ऐसे में वह टी0 विश्वकप में नहीं खेलेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह के चोट की जांच की। इसमें पाया गया है कि उन्हें स्ट्रैस फ्रैक्चर नहीं है, बल्कि स्ट्रेस रिएक्शन है। यह फ्रैक्चर से एक चरण पहले की चोट है। ऐसे में उन्हें ठीक होने में से 4 से 6 महीने नहीं बल्कि सिर्फ 4 से 6 सप्हाह ही लगेंगे।
टीम इंडिया टी20 विश्व कप के लिए 5 अक्टूबर को रवाना होगी हालांकि तब बुमराह को नहीं भेजा जाएगा। टीम 15 अक्टूबर तक उनकी चोट के ठीक होने का इंतजार करेगी और इसके बाद ही कोई उन्हें भेजे जाने पर किसी भी प्रकार का फैसला होगा। 15 अक्टूबर से पहले तक बिना किसी तकनीकी कमेटी के दूसरे खिलाड़ी को टीम से जोड़ा जा सकेगा।










































