बुरहानपुर जिले के केला उत्पादक किसानों के खातों में आए 41.85 करोड़ रुपये

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से बुरहानपुर जिले के 4200 किसानों के बैंक खातों में 41.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। बीते दिनों आंधी तूफान से केले की फसल को हुए नुकसान के बदले मुआवजे के रूप में यह राशि किसानों को दी गई है। यह पहला मौका है जब किसानों को 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर दो लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि का वितरण किया गया है।

ज्ञात हो कि बीते माह बुरहानपुर जिले में आए आंधी तूफान और तेज वर्षा के कारण केले की फसल को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद से ही किसान लगातार मुआवजे की मांग कर रहे थे। किसानों की मांग थी कि इस बार उन्हें मुआवजा राशि बढ़ाकर दी जाए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भोपाल पहुंच कर भी मुख्यमंत्री को केले की फसल को हुए नुकसान की जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर जिले के जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया था कि वे जल्द ही मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। खातों में राशि डालने से पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जिले के किसानों को संबोधित भी किया। इंदिरा कालोनी के आडिटोरियम में मौजूद किसानों से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते हुए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। संकट की हर घड़ी में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here