बेकाबू कार की टक्कर से सड़क किनारे चल रही महिला की हुई मौत

0

खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम नवेगांव (ख) में थाने से कुछ दूरी पहले खैरलांजी की ओर से वारासिवनी को ओर जा रही एक आल्टो कार द्वारा महिला को ठोकर मार देने से महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने रॉंग साइड जाते हुए

महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे महिला उछलकर सड़क किनारे रखी लकड़ियों पर जा गिरी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद फिलहाल गाड़ी चालक कार छोड़कर फरार बताया जा रहा है। कार खैरलांजी निवासी ज्ञानीराम लिल्हारे की बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका ललिता बाई पटले 35 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नवेगांव ख, लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे से 1 बजे के दौरान खेत से अपने घर की ओर जा रही थी। तभी कार क्रमांक एमपी-50,सी-5691 के चालक द्वारा उसे जोरदार टक्कर मार दी गई।

घटना के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरलांजी ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

इस दौरान सड़क और अस्पताल में काफी भीड़ एकत्र हो जाने के कारण कुछ समय के लिए माहौल थोड़ा तनावपूर्ण नजर आया लेकिन पुलिस ने समय रहते मामलें को संभाल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here