बेटी के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं काजोल:हाथों में पूजा की थाली, माथे पर तिलक लगाए नजर आईं न्यासा देवगन

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने बेटी न्यासा देवगन के साथ सिद्धि विनायक के दर्शन करने पहुंचीं जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में न्यासा का एक अलग अवतार देखने को मिला। वडियो में न्यासा व्हाइट सलवार सूट में हाथ में पूजा की थाली लिए भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान काजोल भी एकदम सिंपल फ्लोरल सूट पहनकर मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। हालांकि काजोल और बेटी न्यासा देवगन के साथ सुपरस्टार अजय देवगन नजर नहीं आए। सिद्धिविनायक के दर्शन करने सिर्फ काजोल और न्यासा देवगन पहुंची हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here