बेराग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर पीडि़तजनों ने मारपीट का लगाया आरोप

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय के वार्ड नं. १८ जामा मस्जिद के पीछे निवासरत अब्दुल हफीज व उनके परिजनों ने बेराग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है वहीं बेराग कंपनी के कर्मचारियों ने अब्दुल हफीज व उसके परिजनों पर फाइनेंस की किस्त की राशि जमा नही करने व राशि लेने जाने पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है इस तरह एक-दुसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउण्टर मामला कायम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा के वार्ड नं. १८ निवसी अब्दुल हफीज पिता मोहम्मत जरीब खान ने बेराग फाइनेंस कंपनी से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल फाइनेंस दो वर्ष पूर्व ग्राम बकोड़ा से करवाया है और ४० हजार रूपये में फाइनेंस हुआ था और जिसका प्रतिमाह १९४३ रूपये की किस्त निर्धारित की गई है एवं उनके द्वारा किस्त लगातार जमा बकोड़ा शो-रूम में किया जा रहा है परन्तु लॉकडाउन के समय का किस्त नही पटाया गया है और २५ मार्च को दोपहर १२.३० बजे बेराग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी किस्त की राशि लेने अब्दुल हफीज के घर पहुंचे थे तभी किस्त की राशि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया एवं विवाद होने के साथ ही दोनों पक्ष थाने पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर भादवि की धारा ३२३ के तहत मामला पंजीबध्द कर मामले को जांच में लिया है।
यह है मामला
लालबर्रा वार्ड नं. १८ निवासी अब्दुल हफीज ने बेराग फाइनेंस कंपनी से मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई है जिसकी किस्त वे जमा करते आ रहे है परन्तु कुछ किस्त जमा नही कर पाये जिसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी २५ मार्च को थाने में सूचना देकर अब्दुल हफीज के घर किस्त की राशि जमा नही करने पर बाईक लेने गये थे तभी दोनों पक्षों में विवाद होने की बात सामने आ रही है। चर्चा में अब्दुल हफीज ने बताया कि हमारे द्वारा बेराग फाइनेंस कंपनी से मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई गई है बकोड़ा शो-रूम से और लगातार किस्त जमा करते आ रहे है एवं ९००० रूपये की किस्त बच चुकी है परन्तु फाइनेंस के कर्मचारी कह रहे है कि ३७००० रूपये बाकी है जमा करना पड़ेगा, २५ मार्च को दोपहर १२.३० बजे एक चार पहिया वाहन से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी घर आये और किस्त की राशि जमा करने दबाव बनाने लगे जिनसे कहा गया कि नमाज पढ़कर आता हूं उसके बाद बात करते है परन्तु उन्होने मेरी बात नही माने और ६-७ लोगों ने ईट-डंडे से मुझे मारपीट कर बाईक को खींचकर ले जाने की बात करने लगे तभी बीच बचाव करने मेरी पत्नि व बहु आई तो उसे भी मारपीट किये है जिससे हमें मामूली चोटे आई है, बेराग कंपनी के कर्मचारी जबरदस्ती परेशान करते है एवं मारपीट की है उन पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए। वहीं दूसरा पक्ष बेरार फाइनेंस कंपनी गोंदिया के चंद्रशेखर चित्रिव ने बताया कि बेराग फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से अ. हफीज ने मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई है जिसकी किस्त की राशि जमा नही करने पर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी ५० एमएस ९४०१ को कंपनी में जमा करने अधिकृत किया गया है और २५ मार्च को थाने में लिखित आवेदन देकर अ. हफीज के घर गये थे और उनसे बातचीत कर रहे थे तभी उनके परिवार के महिलाएं, बेटा व अन्य दो लोगों ने मारपीट करने की कोशिश की एवं डंडे व लोहे के राड से मारने के लिए दौड़े थे जिससे शरीर में खरोच भी आई है एवं अपनी जान बचाकर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाये है साथ ही यह भी बताया कि फाइनेंस की जो राशि है उसे जमा करना पड़ेगा।

दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि लालबर्रा के वार्ड नं. १८ निवासी अ. हफीज ने बेराग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है वहीं फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने अ. हफीज के घर फाइनेंस की राशि लेने गये थे तभी उनके साथ मारपीट किये जाने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउण्टर मामला कायम किया गया है एवं मामले को जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here