बेहरेनडॉर्फ मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे

0

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16 वें सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी टीम में शामिल किया है। मुम्बई ने उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने लिया है। आरसीबी ने बेहरेनडॉर्फ को 2022 की आईपीएल नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। बेहरेनडॉर्फ ने इससे पहले साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में आरसीबी की ओर से खेला था। अब वह 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। इससे पहले वह 2018 में मुंबई की तरफ से खेला था। मुंबई ने नए सीजन से पहले बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है। मुंबई टीम ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे से एक कीरोन पोलार्ड को बाहर कर दिया है। वह 2010 से ही टीम में शामिल थे। इसके अलावा टीम ने दो और विदेशी खिलाड़ियों वेस्टइंडिज के फैबियन एलन और इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को भी हटा दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में टीम ने मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन को बाहर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here