बैतूल में जलसंकट : नल सूखे, हैंडपंप बंद… कुएं में उतरने को मजबूर लोग

0

बैतूल। अंधेरबावड़ी गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को पानी के लिए कुएं में उतरकर बाल्टियों से पानी निकालना पड़ रहा है।

खासतौर पर भैंसदेही और भीमपुर विकासखंड के कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के बावजूद कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत अंधेरबावड़ी में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कुएं में उतरकर पानी निकालना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here