बैहर रोड गांगुलपाराघाटी में यात्री बस रोड किनारे चट्टान से टकराने से यात्री बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए 4 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब यात्री बस बैहर से बालाघाट की ओर आ रही थी
सभी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैहर से बालाघाट आने वाली साईं कृपा ट्रैवल्स की यात्री बस जब 4 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे बैहर से सवारी लेकर बालाघाट की ओर आ रही थी। बंजारी घाटी पार करने के बाद जब यह यात्री बस बंजारी घाटी के नीचे गांगुलपारा घाट से जब तेज रफ्तार से नीचे उतर रही थी । तभी गोलाई में सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देते समय यात्री बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे चट्टान से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए सभी घायल यात्री जिनमें रमेश पिता रंगलाल दमाहे 40 वर्ष ग्राम बोदा बालाघाट, राहुल पिता राजाराम डहरवाल 47 वर्ष ग्राम भरवेली बालाघाट, दीपक पिता कृष्णदास बघेले 17 वर्ष वार्ड नंबर 13 सागोन वन बूढ़ी बालाघाट रेखा पति जितेंद्र चौधरी 35 वर्ष ग्राम रूपझर, हरीश पिता नारायण दास सिंघानी 38 वर्ष वार्ड नंबर 32 बालाघाट, हरि पिता फूलचंद धुर्वे 24 वर्ष ग्राम भटेरा बालाघाट शिवराम पिता लक्ष्मण मरावी 58 साल बूढ़ी बालाघाट को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी चोटें आई है ।
दुर्घटना में 35 से 40 लोगों को मामूली चोटें आई हैं- यात्री राहुल डहरवाल
जिला अस्पताल में भर्ती राहुल डहरवाल ने बताया कि वह उकवा से बालाघाट आ रहा था ।गांगुलपारा की गोलाई में बस चट्टान से टकरा गई ।इस दुर्घटना में 35 से 40 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।










































