बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मस्ती करती दिखीं सुजैन खान

0

सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सुजैन और अर्सलान हाल ही में वेकेशन पर कैलिफोर्निया गए थे। ये वीडियो सुजैन और अर्सलान के वेकेशन फोटोज से बना है। सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि तुम्हें क्या बताया गया है, लेकिन वक्त बीत रहा है, तो इसे सोने की तरह खर्च करो। थैंक्यू सो मच मेरे प्यारे कैलिफोर्निया, हमें हमारा बेस्ट समर देने के लिए।’ बता दें, ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन, अर्सलान को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं ऋतिक भी इन दिनों सिंगर सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here