दाउदी बोहरा समाज ने इबदात का उपहार ईदुल-फितर का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना से राहत मिलने के दो साल बाद फिर समाजजनों ने एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक कहा। शहरभर की 15 मस्जिदों और मरकजों में सुबह फजर की नमाज के बाद ईद की विशेष नमाज खुतबा अदा की गई। घर की रसोई में सिवाईयों की मिठास घुली और बड़ों से बच्चों को ईदी मिली।

सैफी नगर में जामिया के उस्ताद शब्बीर मिलंदी वाला की सदारत में खुशी की मजलिस हुई। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी व 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की उम्र दराजी की दुआ की। इसके बाद देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई। जनसंपर्क समिति के मीडिया प्रभारी बुरहानुद्दीन शकरूवाला व मज़हर हुसैन सेठजीवाला ने बताया की इस मौके पर अंजुम ने सैफी दाऊदी बोहरा जमात सैफीनगर के युसुफ मंदसौर वाला, ताहेर जावदा वाला, मुफ्ज्जल जौहर, जुजर देवास वाला, खुजेमा पेटीवाला, अम्मार फहिम सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।
सैफी नगर जमात की और से शेख ताहेर सेठजीवाला, युसुफ मंदसौर वाला व मुफ्फजल जौहर ने जामिया के उस्ताद का इकराम (सम्मान) किया। बाबजी नगर में इब्राहिम सुहागपुर वाला, बोहरा बाखल मस्जिद में शेख अली अकबर बड़वाह वाला, सियागंज मस्जिद में आमिल युनुस वज़ीरी, बद्री बाग मरकज़ में आमिल अली असगर हकीमी, छावनी मस्जिद में मुस्तफा लुनावाड़ा ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके साथ ही मसाकिने सैफीया, हसनजी नगर, मल्हारगंज, नजमपुरा, नुरानी नगर आदि मस्जिदों व मरकजो पर भी ईद की नमाज अदा की गई। ईद पर समाज में विशेष खुशी का माहौल था। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से समाजजनों ने अपने रिश्तेदारो दोस्तों अजीजों को ईद की मुबारकबाद दी।









































