1942 में आज ही दिन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भाजपा ने इस दिन को अनूठे तरीके से मनाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने ‘भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ का नारा दिया है। अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के खिलाफ इसे बड़ा मुद्दा बनाने की योजना बनाई है।
भारत छोड़ो आंदोलन पर पीएम मोदी का ट्वीट
“भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज भारत एक स्वर से कह रहा है:भ्रष्टाचार भारत छोड़ो।वंशवाद भारत छोड़ो।तुष्टीकरण भारत छोड़ो।”
]भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ के नारे लगे। सांसदों ने ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा।