भाजपा सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ८ अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ,पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे के प्रमुख आतिथ्य, जिला महामंत्री नरेंद्र भैरम, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल , नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे , वरिष्ठ भाजपाई दयाचंद सिंघई ,नपा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शिवा , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु शुक्ला, श्रीमती सुनीता बहेटवार ,पूर्व जनपद अध्यक्ष किशोर अमूले ,जनपद उपाध्यक्ष पुष्पा अमूले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपाइयों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। यह कार्यक्रम वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने किया गया। जिन्हे पार्टी स्तर पर दिए गए तीन विषयों में भाजपा की चुनावी सफलता, भारतीय राजनीति में भाजपा के द्वारा लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ लगभग ११ वर्ष में विकसित भारत की ओर यात्रा के विषय पर व्याख्या दिया गया। वहीं १ मई को सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन के लिए कमर कसते हुये भविष्य में सहकारी क्षेत्र में कब्जा करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के वारासिवनी नगर मंडल ,खैरलांजी मंडल ,आरंभा मंडल ,रामपायली मंडल ,बुदबूदा मंडल के पदाधिकारी सदस्य सक्रिय सदस्य बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here