भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज, शाम साढ़े छह बजे होगा टॉस

0

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ंत होने जा रही है। साल 2022 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मात दी थी और चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में पटखनी देकर फाइनल में एंट्री करके हिसाब बराबर किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रही। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच सेमीफाइनल में आमना-सामना होने जा रहा है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी खिताब जीतने की संभावना भी प्रबल होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मेजबान टीम इंडिया को मौजूदा विश्व कप में एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वो हार उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड में अहमदाबाद में मिली थी। वहीं इंग्लैंड की टीम को ग्रुप दौर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम सुपर-8 राउंड में तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर सेमीफाइनल में देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

भारत और इंग्लैंड टीम इस प्रकार हैं(India and England Squad for T20 World Cup)

भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team): हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here