भारत पर भी मंडरा रहा ‘सुपर एल-नीनो’ का खतरा, बढ़ेगी भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ से टूट सकते हैं 150 साल पुराने रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी राज्यों तक तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इनकार किया है।

इसी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रहा ‘सुपर एल-नीनो’ भारत समेत पूरी दुनिया के मौसम को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। माना जा रहा है कि यह 1877 के बाद का सबसे खतरनाक एल-नीनो साबित हो सकता है, जो लगभग 150 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।देशभर में बढ़ रहा तापमान

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के खजुराहो में तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अहमदाबाद, नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के बांदा में भी लगातार दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह असामान्य गर्मी केवल स्थानीय कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक जलवायु बदलाव और एल-नीनो जैसे समुद्री प्रभावों से भी जुड़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here