भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार शुरुआत, तीन ओवरों में दो विकेट झटके

0

एशियाई खेलों में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक के लिए मैच में भारत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटा दिया। अफगानिस्तान ने 3 ओवरों में 9 रनों पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में एक रन दिया। इस ओवर में जुबैद अकबरी को लगातार परेशान किया। अगले ओवर में जुबैद अकबरी ने शिवम दुबे की गेंद पर मैच का पहला चौका जड़ा। लेकिन अगली ही गेंद पर दुबे ने अकबरी को बाउंड्री के पास अर्शदीप के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इस समय अफगानिस्तान का स्कोर 1.4 ओवरों में 5 रन पर एक विकेट था। दूसरे छोर पर मोहम्मद शहजाद हैं।

मैच के तीसरे ओवर में अर्शदीप ने पांचवीं गेंद पर शहजाद को विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

अफगानिस्तान के जुबेरदुल्ला अकबरी भारत के खिलाफ देश के लिए पदार्पण करेंगे। हांगझू में कुछ देर के लिए बारिश हो रही थी। लेकिन अब कवर्स हट चुके हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने सोना अपने नाम किया था, क्या पुरुष टीम भी यह उपलब्धि हासिल कर पाएगा। रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। यदि ऐसा होता है तो यह एशियाई खेलों के क्रिकेट में भारत का पहला स्वर्ण है। गुलबदीन नईब की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here