भोपाल में 100 साल पुराने कमाली माता मंदिर पर मचा बवाल; रातों-रात मूर्तियां हटाने पर भड़के सांसद, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

0

भोपाल। पुराने शहर के घोड़ानक्कास स्थित करीब 100 साल पुराने कमाली मंदिर को तोड़कर शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की बात पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद आलोक शर्मा इसके विरोध में खड़े हो गए।शनिवार को सांसद के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के पास पहुंचा। उन लोगों ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने उस कॉम्प्लेक्स के लिए प्रतिमाएं रातों-रात हटा दी थीं, जिसे भारी विरोध के बाद वापस स्थापित किया गया है।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण का विरोध

अब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक हो गई। पुराने शहर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कमाली मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पुराने भोपाल की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। मंदिर परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here