भोपाल में अधिकांश स्थानों की स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में भोपाल

0

भोपाल नगर निगम द्वारा समय पर बिजली का बिल जमा नहीं किया। जिसके कारण बिजली कंपनी ने शहर के कई प्रमुख मार्गों की स्ट्रीट लाइट बंद कर रखी है। 1 सप्ताह से ज्यादा हो गया। भोपाल के कई रास्ते में अंधेरा पसरा हुआ है। नगर निगम भोपाल द्वारा 1 सप्ताह पहले बिजली कंपनी को 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। बिजली कंपनी एक करोड़ रुपए और जमा करने के लिए बोल रही है। जब तक भोपाल नगर निगम 1 करोड़ रूपए और जमा नहीं करेगा। तब तक भोपाल अंधेरे में डूबा रहेगा।
बिजली कंपनी ने अभी प्रतीकात्मक रूप से कुछ मार्गों की स्ट्रीट लाइट बंद की थी। नगर निगम भोपाल द्वारा पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में सारे शहर कि स्ट्रीट लाइट बंद करने की चेतावनी, बिजली कंपनी ने दी है। बिल नहीं चुकाने पर बिजली कंपनी ने नगर निगम के वार्ड कार्यालयों के भी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here