भोपाल में ‘नगर सरकार’ की हाईटेक बिल्डिंग, अब 72 करोड़ रुपए से बने अटल भवन में ही लोगों का हो जाएगा सारा काम

0

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने 7 मई भोपाल नगर निगम की नई बिल्डिंग अटल भवन का लोकार्पण किया है। नया भवन ग्रीन ब्लिडिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। अभी नगर निगम के ऑफिस भोपाल में अलग-अलग जगहों पर स्थित थे। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर काफी परेशानी होती थी। अब सारे दफ्तर नई बिल्डिंग में आ गए हैं। ऐसे में नगर निगम से संबंधित सारे काम यही पर हो जाएंगे।

सुशासन का प्रतीक बनेगा यह भवन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। उनके नाम पर स्थापित यह भवन सुलभ, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सेवाओं का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन शहर में सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का उद्देश्य नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है।सोलर प्लांट से बिजली सप्लाई

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि ऊर्जा की दृष्टि से भी यह भवन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा। आज नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच के ग्राम देवरी में स्थापित 10.5 मेगावॉट की सौर ऊर्जा का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस भवन की बिजली आपूर्ति ओपन एक्सेस के माध्यम से नीमच के इस संयंत्र से की जाएगी। परिसर की पार्किंग में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह भवन ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सौपान तय करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here