भौरगढ़ में अवैध रेत डंप पर प्रशासन ने की कार्यवाही

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण करने वाले लोगो के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम करीब ७ बजे मायनिंग खनिज राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खैरलाँजी के ग्राम भौरगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप करके रखी गई रेत को जप्त किया है। इस कार्र्यवाही से रेत का अवैध खनन करने वालों में हडक़ंप मच गया है।

धार्मिक जनरल स्टोर्स के पास मिला अवैध स्टॉक

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भोरगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे धार्मिक जनरल स्टोर्स के पास भारी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना की तस्दीक करते हुए अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान जब अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से रेत के मालिकाना हक के संबंध में पूछताछ की तो किसी भी व्यक्ति ने उस रेत पर अपना दावा पेश नहीं किया। रेत से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही लगभग ८ ट्राली अवैध रेत को जप्त कर लिया। जप्त की गई इस रेत को ट्रैक्टर.ट्रॉली और अन्य वाहनों की मदद से सुरक्षित रूप से खैरलाँजी थाना परिसर में रखवाया गया है। इस पूरी संयुक्त कार्यवाही का नेतृत्व खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरिया और नायब तहसीलदार डी एल परते ने किया। कार्यवाही के दौरान खैरलाँजी थाने का पुलिस बल भी मुस्तैद रहा जिससे मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।

ठेका ना होने से बढ़ा अवैध कारोबार प्रशासन सख्त

विदित हो कि शासन के द्वारा वर्तमान में अभी तक रेत खदानों का ठेका नहीं किया गया है जिसके कारण बाजार में रेत की भारी कमी बनी हुई है। इसी किल्लत का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात तत्वों और रेत नदियों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन और भंडारण किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मौके पर ही पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसी कार्यवाही और तेज की जाएंगी।

इनका कहना हैं

मौखिक चर्चा में बताया कि सूचना मिली थी सडक़ किनारे अवैध रेत डंप है। मौके पर निरीक्षण किया गया कोई व्यक्ति ने रेत पर दवा नहीं किया। वर्तमान में टेंडर नहीं हुआ है जिससे यह अवैध खनन की हुई रेत है। इसे जप्त कर खैरलांजी थाने में रखवा दिया गया जा रहा है वही पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here