मंडई का खर्च नहीं देने पर मारपीट कर किया घायल

0

मडई खर्च के लिए पैसा ना देना एक फुटकर दुकानदार को उस वक्त महंगा पड़ गया जब दो युवकों ने उसका हाथ ठेला पलटाकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल कपड़ा दुकानदार बूढ़ी वार्ड नंबर 1 गौरी शंकर नगर निवासी 38 वर्षीय प्रशांत रंगारी बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी शंकर नगर निवासी प्रशांत कपड़े बेचने का काम करता है जिसने बीती शाम ढीमर टोला में आयोजित मंडई में हाथ ठेला में कपड़े की दुकान लगाई थी रात्रि करीब 9:30 बजे जब वह दुकान बंद कर अपने घर जाने लगा तो गौरी शंकर नगर स्थित वैघ की दुकान के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया और मंडई के खर्च के लिए पैसा मांगने लगे जहां प्रसांत द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों युवक भड़क गए जिन्होंने प्रशांत का हाथ ठेला जमीन पर पलटा दिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे इसी दरमियान दोनों युवकों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here