मंत्री के आश्वासन पर भी खत्म नहीं हुई हड़ताल

0

परसवाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पादरीगंज में
डिपो को विस्थापित ना किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए आदिवासी मजदूरों की हड़ताल अभी जारी है। जिनकी यहां हड़ताल ,दिसंबर माह की कड़कड़ाती ठंड में मंत्री के आश्वासन के बाद भी समाप्त नहीं हुई है। हड़ताली मजदूरों ने डिपो ना हटाए जाने का लिखित में आश्वासन दिए जाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। आपको बताया कि ग्राम पादरी गंज में वन विकास निगम अंतर्गत डिपो को कनकी डिपो में विस्थापित करने की योजना बनाई गई थी जिसके बाद से ही आदिवासी मजदूरों ने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।विरोध में आज 9 बाद रविवार को भी सैकड़ों आदिवासियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल मैं उपस्थित रहकर अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की बताया जा रहा है कि पूर्व में वन विकास निगम संभागिय प्रबंधक तथा मध्य प्रदेश शासन के आयुष एवं राज्यमंत्री रामकिशोर नानो कावरे के द्वारा पादरीगंज डिपो में कार्य करने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आदिवासियों से वीडियो कॉल के माध्यम से पादरीगंज डिपो नहीं हटाने को लेकर चर्चा की गई थी, वही परसवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक मधु भगत के द्वारा भी आश्वस्त किया गया था। लेकिन अब तक राज्यमंत्री के दिए गए आश्वासन पर मजदूरों में संतुष्टि नहीं दिखाई पड़ रही है आदिवासी मजदूरों के द्वारा डिपो नहीं हटाए जाने को लेकर लिखित में मांग कर रहे हैं ।

पूर्व विधायक मधु भगत ने विपक्षी नेता से चर्चा कर विधानसभा में मुद्दा उठाने की रखी बात
परसवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक मधु भगत पुनः हड़ताल के 9 दिन बाद फिर से आदिवासी मजदूरों का दर्द जानने के लिए पहुंचे, जहा मजदूरों को पूर्व में राज्य मंत्री के द्वारा दिए गए आश्वासन पर चर्चा हुई । जहा पूर्व विधायक के द्वारा भोपाल में बैठे विपक्ष के नेता गोविंद राजपूत से वीडियो कॉल के माध्यम से पादरीगंज डिपो को कनकी डिपो में विस्थापित करने के गंभीर विषय पर चर्चा की गई। वही आदिवासी मजदूरों को बेरोजगारी का सामना ना करना पड़े इस विषय को लेकर विधानसभा में बात रखने के लिए कहा गया ।

मंत्री के आदेश पर गए जनप्रतिनिधियों से मजदूरों ने लिखित में मांगा जवाब
इसी बीच परसवाड़ा विधानसभा एवं राज्यमंत्री रामकिशोर नानो कावरे के आदेश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेश्राम एवं जनपद सदस्य भुनेश्वर रजक के द्वारा पूर्व में मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर गौर करने के लिए कहा गया और हड़ताल समाप्त करने की सभी मजदूरों को आग्रह किया गया परंतु मजदूरों के द्वारा कहां गया कि हमें लिखित में प्रमाण दीजिए कि पादरीगंज डिपो को कनकी डिपो में विस्थापित नहीं किया जाएगा एवं टिंबर का माल इसी डिपो में गिरेगा ताकि पादरीगंज के आदिवासी गरीब मजदूरों को रोजी रोटी का संकट ना झेलना पड़े ।

9 दिन से चल रही हड़ताल पर आदिवासियों के संगठन मौन ।
अपने हक और अधिकार के लिए विगत 9 दिन से कड़कती ठंड में दिन-रात बैठे आदिवासियों के बेरोजगार होने का संकट मंडरा रहा है परंतु न शासन-प्रशासन कोई विकल्प खोज पा रहा है और ना ही इनकी सुध बुध लेने इनके सामाजिक संगठन अब तक सामने आए हैं परसवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक अनिश्चितकालीन हड़ताल में दोबारा आकर आदिवासियों का दुख बांट रहे हैं सैकड़ों आदिवासी मजदूर जो कि पादरीगंज डिपो में कार्य करते हैं अगर यह डिपो कनकी डिपो में विस्थापित हो जाएगा तो इनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा जाएगा छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रोजाना माताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आती हैं बच्चे पढ़ाई से भी वंचित होने की कगार पर है ऐसी स्थिति में आदिवासियों के संगठन आखिर गहरी निद्रा में कैसे सो सकते हैं आखिर कब जागेंगे क्या केवल चुनाव के समय ही आदिवासियों के संगठन सक्रिय होते हैं या जमीन पर आदिवासियों के हक अधिकार के लिए भी कार्य करते हैं इस बात का हड़ताली आदिवासियों को काफी मलाल है ।

विधानसभा में मुद्दा उठाकर डिपो विस्थापन का आदेश निरस्त कराएंगे_ मधु भगत
पादरीगंज में जारी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए पूर्व विधायक मधु भगत ने चर्चा के दौरान बताया कि
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे मजदूरों के द्वारा मुझे पुनः बुलाया गया था इसके पहले जब मैं पहुंचा था तो मेरे द्वारा एमडी और वन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्तालाप हुई थी उसके बाद वर्तमान मंत्री के द्वारा वीडियो कॉल कर आदिवासी मजदूरों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कहां गया था कि हम स्वयं सरकार है पादरीगंज डिपो विस्थापित नहीं होगा परंतु उस बात को पूरे 6 दिन हो गए किसी प्रकार का अब तक रिजल्ट नहीं आया अगर मंत्री की मंशा है आदेश निरस्त करने की तो बता दूं कि आदेश बनाने के लिए समय लगता है निरस्त करने के लिए समय नहीं लगता वह चाहते तो तत्काल ही आदेश निरस्त हो सकता है आज पुनः मेरे द्वारा विपक्ष के नेता गोविंद सिंह राजपूत से वीडियो कॉल के माध्यम से पद्रीगंज डिपो के गंभीर विषय पर वार्तालाप हुई यह मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा निश्चित तौर से विधानसभा में गूंजने के बाद निरस्तीकरण का आदेश होगा ।

सत्र चलने की वजह से मंत्री नहीं आए उन्होंने हमें भेजा है राजेश मेश्राम
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेंश्राम ने बताया कि विगत 8 दिन से मजदूरों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है राज्यमंत्री के द्वारा पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश जारी किया गया था कि पादरीगंज डिपो विस्थापित नहीं होगा लगभग 200 से 300 मजदूरों का सवाल है क्योंकि यह मंत्री का विधानसभा क्षेत्र है तो मंत्री रामकिशोर नानो कावरे कभी नहीं चाहेंगे कि अपने क्षेत्रीय लोगों का अहित हो क्योंकि मजदूरों की मांग है कि मंत्री जी आकर खुद यहां आश्वस्त करें परंतु अभी सत्र चलने की वजह से मंत्री जी नहीं आ पाए इसलिए हम मजदूरों से मिलने के लिए आए हुए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here