मंदिरों व घरों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी पर्व

0

नगर सहित क्षेत्र में 6 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धार्मिक आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भक्तजनों के  द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्चन कर विभिन्न प्रकार के पकवान व लाई-चने का भोग लगाया गया एवं रात मे जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

आस्था के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

नगर सहित क्षेत्र में स्थित मंदिरों में  भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व  पर मंदिरों को लाइटिंग सहित अन्य साज सज्जा से सजाया गया। मंदिरों में स्थापित मूर्ति सभी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसी कड़ी में नगर व क्षेत्र के सभी मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण की आरती कर भजन कीर्तन के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वही भक्तजनों ने अपने घरों मे भगवान श्रीकृष्ण को विराजित कर सारी रात श्रीकृष्ण धुन में मगन रहे साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

श्रीराम मंदिर में की गई महाआरती

नगर में स्थित श्रीराम मंदिर में धार्मिक आस्थाओं के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जिसमें रात्रि 9 बजे से भजन कीर्तन प्रारम्भ किया गया जिसमें श्वेता शर्मा ग्रुप ने मनमोहक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जो देर रात तक चला। वही रात्रि 11:45 बजे पूजा अर्चना प्रारंभ कर मध्यरात्री में आतिशबाजी कर भगवान श्री कृष्ण के मंदिर व पालने के पर्दे हटाकर दर्शन करवाया गया और पालना झुलाया गया। तत्पश्चात  महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। जिसके बाद देर रात तक संगीतमय भजन-कीर्तन हुए जिससे सभी भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आये। इस दौरान विधायक व खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल, नपा सभापति संदीप मिश्रा, पूर्व पार्षद विवेक एडे, पार्षद श्रीमती डाली एडे, प्रबल जायसवाल सहित श्रीराम मंदिर सदस्य व नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनाया गया जन्मोत्सव

नगर के भाजी मंडी स्थित अति प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर मैं आकर्षक साज सज्जा के बीच 6 सितंबर की मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पर देर शाम से ही भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्णा के पर्दे हटाकर पालन झुलाकर जन्मोत्सव मना कर महाआरती की गई तत्पश्चात बधाई गीत गाकर प्रसाद का वितरण किया गया। विदित हो कि यह मंदिर करीब 300 वर्ष से भी अधिक पुराना है जहां पर नगर वासियों की गहरी आस्था है इस मंदिर के सामने कुए के बारे में बताया जाता है कि उसमें 12 गिरनी है जिसमे 6 गिरनी का मीठा पानी है और 6 गिरनी का पानी खरा है जो एक अद्भुत चमत्कार है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण राधा रानी के साथ विराजमान है जहाँ पीढ़ियों से एक परिवार के द्वारा मंदिर की सेवा की जा रही है।

समिति शिव मंदिर में विराजे नंदलाल

नगर में सेवा सहकारी समिति वारासिवनी परिसर में स्थित शिव मंदिर में 6 सितंबर की भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा की स्थापना के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जिसमें मंदिर समिति के सदस्य ढोल बाजे की थाप पर मूर्तिकार के निवास पर पहुचे जहाँ से ऑडर की हुई प्रतिमा को नाचते गाते शिव मंदिर लाया गया जहाँ पर पंडित द्वारा विधि विधान से प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात देर रात्रि तक भजन कीर्तन किया गया। जहां 8 सितंबर की दोपहर में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 12 में राधा कृष्ण की आराधना जारी

नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित खिल्या मुठिया परिसर में 6 सितंबर को गोवारी समाज के द्वारा भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जा रही है। जिसमें प्रतिमा को ढोल नगाड़े की थाप पर धूमधाम के साथ खिल्या मुठिया परिसर में लाया गया। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना कर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान गाय के साथ राधा कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा विराजित की गई है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। खिल्या मुठिया परिसर में बीते कई वर्षों से गोवारी समाज के द्वारा विशाल प्रतिमा विराजित की जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here