एक तरफ विधायक प्रदीप जायसवाल क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजने के साथ अन्य खेल जैसे हॉकी, बेडमिंटन को बढ़ावा दे रहे है। वही ग्राम पंचायत मदनपुर में खेल प्रतिभाऐं मैदान के कुछ हिस्से में हुये अतिक्रमण की वजह से प्रेक्टिस तक अच्छे से नही कर पा रहे है। हालांकि ग्राम पंचायत ने इस मामले में सुध ली है और जिन्होने अतिक्रमण किया है उन्हे नोटिस जारी करने की बात कहीं है।
मैदान की हो साफ सफाई – अंकित
इस मामले में क्रिकेट खिलाड़ी अंकित भगत ने बताया की हम लोग प्रतिदिन इस मैदान में ही प्रेक्टिस करते है। मैदान काफी जर्जर अवस्था में है। जहां तहां कचरा पनप गया है। जिससे खेलने के दौरान हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हम चाहते है की पूरे मैदान की साफ सफाई हो साथ ही जिन्होने लहसुन, अदरक के बापे लगाये वही जलाऊ लकड़ी रखी है उसे हटवाया जाना चाहिये।
ग्राम का एकलौता मैदान – पंकज
इसी तरह खिलाड़ी पंकज भगत ने बताया की यह मैदान हमारी ग्राम पंचायत मदनपुर का एकलौता मैदान है। जहां स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ ही हम लोग भी विभिन्न खेल की प्रेक्टिस करते है। ऐसे में मैदान की कायाकल्प करना बहुत जरूरी हो गया है। पंकज ने बताया की हम लोगों ने इस मामलें में ग्राम सरपंच को भी अवगत कराया मगर फिलहाल किसी प्रकार का कोई कार्य नही हुआ है।
मैदान में कचरा काड़ी सहित फैंकी जा रही गंदगी – शिवम
शिवम पारधी ने बताया की शासकीय स्कूल के ठीक सामने यह मैदान एकलौता मैदान है। जहां स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही हमारे द्वारा आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। मगर मैदान में हर तरफ कूड़ा करकट के अलावा लोगों द्वारा अन्य प्रकार की सब्जी भॉजी लगाई जा रही है। वही अपने अपने घरों की जलाऊ लकड़ी भी रखी गई जिस पर अंकुश लगाने का कार्य पंचायत को करना चाहिये।
शीघ्र हटेगा अतिक्रमण – सरपंच प्रतिनिधि
इस मामलें में पद्मेश से चर्चा करते हुये सरपंच प्रतिनिधि सुनिल झिल्पे ने बताया की उनके संज्ञान में यह मामला है। पूर्व में हमारे द्वारा पंचायत की भूमि अंर्तगत आने वाले इस मैदान पर कुछ लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिये उन्हे सूचना दी थी। कुछ लोगों ने वहां पत्ते, सब्जी, लहसुन पत्ता व लकड़ी डालकर रखी है। में शीघ्र ही इस मामलें में कार्यवाही करते हुये मैदान में किये जा रहे अतिक्रमण को हटवाऊंगा। साथ ही मैदान की साफ सफाई भी करवाऊंगा।







































