लगातार मधुमक्खी के हमले से किसान वर्ग काफी परेशान है। किसान जब भी घास काटने या अन्य कार्य से अपने खेत जाता है और कार्य करता है उस पर एक दम से मधुमक्खी हमला कर देती है। यह मधुमक्खी इस तरह से हमला करती है कि किसान अपने बचाव मे इधर उधर भ्भागते नजर आता है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत सरंडी मे आया है जहा कृषक अशोक गौतम उम्र ४० वर्ष को मधुमक्खीयो ने उसके पूरे शरीर मे काट दिया जिसको उसके पड़ोस के लोग उपचार के लिये सिविल अस्पताल लेकर आये और उसे भर्ती कराया। इस संबंध मे पीडि़त अशोक गौतम ने पदम्मेश को बताया कि वो दोपहर मे अपने खेत गया हुआ था। उसने सोचा की मवेशियो के लिये घास काट लिया जाये। इसी दौरान खेत मे लगे पेड़ो से मधुमक्खीयो के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उस पर झूम गई। जैसे तैसे उसने भागकर अपनी जान बचाई मगर इस दौरान मधुमक्खीयो ने उसके पूरे शरीर मे काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस दौरान वो बेहोश भी हो गया था। वही पड़ोसी लोकेश भगत ने पदम्मेश को बताया कि श्री गौतम जब अपने खेत मे घास काटने गये थे तभी मधुमक्खीयो के हमले से भी काफी गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके पूरे शरीर मे मधुमक्खीयो ने बहुत पूरी तरह से काटा है। हम लोगो को ेजब इस बत की जानकारी लगी तो हम लोगो ने उन्हे तत्काल स्थानीय सिविल अस्पताल मे भर्ती किया है। जहा उनका उपचार चल रहा है। पूरा शरीर सूज गया है। शरीर के हर अंग मे मधुमक्खीयो ने उन्हे डंग मारा है। फिलहाल उनकी हालत मे कुछ हद तक सुधार होता दिख रहा है।