मध्यप्रदेश में बढ़ रही है बीयर की खपत

0

मध्यप्रदेश में शराब ओर बीयर की बिक्री, दुकानों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश में बीयर की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 में बियर का उत्पादन लगभग 20 करोड बल्क लीटर की सीमा को पार सकता है। पहले 3 महीने में बियर का 8 करोड़ बल्क लीटर उत्पादन हो चुका है।
बीयर की खपत
इस धंधे से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि अप्रैल से लेकर जून माह तक भारी गर्मी पड़ी थी। जिसके कारण बियर की मांग काफी बढ़ गई थी। इस बार ग्रामीण अंचलों की दुकानों में भी बीयर की बिक्री बढ़ी है। ग्रामीण अंचलों में बीयर की बिक्री बढ़ने से बीयर निर्माता मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। मध्यप्रदेश में शराब का धंधा बड़ी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। दुकानों की संख्या भी बढ़ रही है। देशी और विदेशी शराब के साथ अब हेरिटेज शराब भी मध्यप्रदेश में बिक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here