मनी ऑर्डर के सहारे पाकिस्तान की इकॉनमी! एक्सपोर्ट से ज्यादा हुआ रेमिटेंस, कहां आ रहा सबसे ज्यादा पैसा?

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान की इकॉनमी मनी ऑर्डर के सहारे चल रही है। विदेश में काम करने वाले पाकिस्तानियों ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में जितना पैसा भेजा, वह देश के एक्सपोर्ट से भी ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में देश का एक्सपोर्ट 40.67 अरब डॉलर रहा जबकि रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई रकम) 41.6 अरब डॉलर पहुंच गया।
पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के अनुसार 30 जून को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर (FY26) में देश को विदेशों में काम करने वाले लोगों से रेकॉर्ड $41.6 बिलियन की रेमिटेंस मिली। यह रकम इसी दौरान हुए कुल एक्सपोर्ट से भी ज्यादा थी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में रेमिटेंस के रूप में $38.3 बिलियन की रकम मिली थी जबकि इस बार इसमें 8.6% का इजाफा हुआ है।
भारत वर्सेज पाकिस्तान

पाकिस्तान के वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने कहा कि यह आंकड़ा पाकिस्तान के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना रेमिटेंस है।
डेटा से पता चला कि जून में सबसे ज्यादा रेमिटेंस सऊदी अरब ($829.6 मिलियन) से आया। इसके बाद यूएई ($792.3 मिलियन), यूके ($514.9 मिलियन) और अमेरिका ($296.8 मिलियन) का नंबर आता है। $100 मिलियन से ज्यादा रेमिटेंस भेजने वाले अन्य देशों में इटली ($121.1 मिलियन) और ओमान ($110.8 मिलियन) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here