मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुए सिद्धार्थ-कियारा:जनवरी में हो सकती है कपल की शादी

0

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को शनिवार (24 दिसंबर) रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों मनीष के घर अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। जहां कियारा ने व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट पहना था। वहीं सिद्धार्थ ब्लू स्वेटशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए।

सिद्धार्थ-कियारा ने नहीं किया है अपने रिश्ते को ऑफिशियल

सिद्धार्थ और कियारा के इन फोटोज और वीडियोज को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचा था। वहीं कुछ का कहना है कि दोनों नए साल यानी जनवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसी सिलसिले में दोनों मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ-कियारा ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

फैंस लगा रहे शादी के कयास

इस वीडियो को देखने फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘दोनों 15 जनवरी 2023 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मनीष के घर पर?? शायद दोनों शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए पहुंचे थे?’

चंडीगढ़ में हो सकती है सिद्धार्थ-कियारा की शादी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here