मप्र में दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, दीपक जोशी भी करेंगे घर वापसी

0

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी कांग्रेस की दोबारा भाजपा में ज्‍वाइनिंग टल गई है। उल्‍लेखनीय है कि चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अरुणोदय चौबे सशक्त और ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते हैं। शिवदयाल बागरी अनुसूचित जाति के बड़े नेता हैं। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि अरुणोदय के साथ आज नया अरुणोदय हुआ है। सागर की हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़ेजी आपकी प्रचंड जीत होगी। अलीराजपुर के कमरू भाई गौ शाला चलाते हैंं। आप भी गौपाल और मैं भी गौपाल हूं। बता दें अलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि आज भाजपा में अभियान के तहत जिन्होंने सदस्यता ली है ऐसे पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे हैं। वे कांग्रेस में सशक्त नेता के तौर पर वे जाने जाते हैं। भाजपा के परिवार में उनका स्वागत करता हूं। गुन्नौर में कांग्रेस के विधायक रहे शिवदयाल बागरी का स्वागत करता हूँ।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, 2 जनपद अध्यक्ष, 6 बार सरपंच रहे भील समाज के बड़े नेता कमरू भाई अजनार बीजेपी में शामिल हुए है। वे गौशाला चलाते हैं। आज भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भाजपा के परिवार में शामिल होने वाले सभी भाइयों का अभिनंदन करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here