मप्र में निकलेगी भारत जोडों 17 उपयात्राएं

0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोडो 17 उपयात्राएं निकाली जाएंगी। प्रदेश में इसकी शुरुआत तीन नवंबर को होगी। ये यात्राएं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। अलग-अलग जिलों में ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह और डा.महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक सविता दीवान, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में जो उपयात्राएं निकाली जाएंगी वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में शामिल होंगी। तीन नवंबर को सिंगरौली से इसकी शुरुआत होगी। इसके साथ ही बालाघाट, बड़वानी, अनूपपुर, आलीराजपुर, शहडोल, भोपाल, जावद, भानपुरा, निवाड़ी, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले में उपयात्रा प्रारंभ हो जाएंगी। यात्रा के प्रदेश समन्वयक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा विभिन्न् व्यवस्थाओं के लिए गठित समितियों के सदस्यों ने दो दिन भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया है। 30 और 31 अक्टूबर को समितियों के पदाधिकारी हैदराबाद जाएंगे और वहां की जा रही व्यवस्थाओं को देखेंगे। तीन नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक होगी, जिसमें कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here