मप्र विघुत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

0

विभिन्न शासकीय कार्यालयों से रिटायर हुए कर्मचारियों के हक अधिकारों की रक्षा करने ,उन्हें न्याय दिलाने और उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ देकर उनका जीवन आसान बनाने के प्रमुख उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शाशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विभिन्न योजनाए बनाई गई है। लेकिन विभिन्न शासकिय कार्यालयों से रिटायर हुए ऐसे कई पेंशनर्स है। जो आज भी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से सरकार की दहलीज पर आवेदन निवेदन कर रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी लंबित मांगे पूरी नहीं की गई है। जिसको लेकर रिटायर्ड कर्मचारी काफी परेशान है।इसी कड़ी में सोमवार को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने महंगाई भत्ता बढ़ाने, अनुकंपा नियुक्ति, महगाई भत्ता, समय पर, पेंशन सहित अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर सहविस्तार की,जहा उन्होंने रिटायर होने के बाद छिड़वाड़ा से बनने वाले पेंशनर्स कार्ड की सुविधा जिले के प्रत्येक ब्लाकों में किए जाने की प्रमुख मांग की,वही वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न मांगें दीपावली के पूर्व तक पूरी ना होने पर दीपावली के बाद अपनी इन्हीं मांगो को लेकर भोपाल में ऊर्जा मंत्री कार्यालय का घेराव किए जाने की चेतावनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here