महर्षि अरविंद जी के जन्म जयंती वर्ष पर किया गया व्याख्यान माला का आयोजन

0

महर्षि अरविंद जी के 150 वे जन्म जयंती वर्ष साधशती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बालाघाट द्वारा पीजी कॉलेज बालाघाट मे व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जो नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं आध्यात्मिक पंकज कटरे ने मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन के विकास में आध्यात्मिक महर्षि अरविंद जी के विचार आज भी आवश्यक है। श्री अरविंद जी की दृष्टि में योग कठिन आसन नहीं बल्कि ईश्वर के प्रति निष्काम भाव से आत्मसमर्पण है, उन्होंने महर्षि अरविंद जी के जीवन दर्शन को विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। योग एवं आध्यात्मिक के द्वारा विकास की गति को तय कर सकते हैं, उन्होंने महापुरुषों द्वारा दिए गए समाज विकास में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि हम राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर आध्यात्मिक एवं पर्यावरणविद् सुरजीत सिंह ठाकुर एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here