महात्मा ज्योतिबा फुले वाचनालय का शुभांरभ एवं दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

0

नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी के शांतिनगर निवासी मरार माली समाज ब्लाक अध्यक्ष ओपी बाहेश्वर के निवास में मरार माली समाज ब्लाक लालबर्रा के तत्वाधान में १३ नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले वाचनालय का शुभारंभ एवं दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मरार माली समाज के संरक्षक डीएल मानेश्वर के मुख्य आतिथ्य, ब्लाक अध्यक्ष ओपी बाहेश्वर की अध्यक्षता एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पूजन अर्चन कर महात्मा ज्योतिबा फुले वाचनालय का रिबिन काटकर शुभारंभ किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले वाचनालय का शुभारंभ होने से अब समाज के युवा वर्ग पहुंचकर पढ़ाई कर मार्गदर्शन प्राप्त कर आगे की पढ़ाई कर अपना भविष्य बना सकते है। आयोजित दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थितजनों ने दीपोत्सव व कार्तिक पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले के बताये मार्ग पर चलकर समाजोत्थान के क्षेत्र में काम करें। चर्चा में मरार माली समाज ब्लाक अध्यक्ष ओपी बाहेश्वर ने बताया कि जाग्रति युवा मंडल के सहयोग से महात्मा ज्योतिबा फुले वाचनालय का शुभारंभ किया गया है जहां समाज के युवक-युवती पहुंचकर पढ़ाई करेगें एवं महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले के जीवन गाथाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें साथ ही वाचनालय में काम्पीटिशन परीक्षा की तैयारी करने सहित अन्य पाठयपुस्तकें भी रखी गई है जिसका अध्ययन कर समाज के युवक-युवती पढ़ाई कर आगे बढ़ सकते है। श्री बाहेश्वर ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक बंधुओं व युवाओं से कहा गया है कि सभी संगठित होकर समाजोत्थान के क्षेत्र में कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here