महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर जयंती समारोह समिति का पुनर्गठन सम्पन्न

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट। वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल सम्पन्न होने के बाद, वर्ष 2026-27 के नए कार्यकाल के लिए महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति का पुनर्गठन किया गया।जिसमे सर्व सहमति से पंकज डोंगरे को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है।तो वही जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चयन कर उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौपी गई है।सामाजिक बन्धुओ द्वारा बनाई गई यह नई कार्यकारिणी अब वर्ष भर आयोजित होने वाले समाजिक कार्यक्रमो का नेतृत्व करेंगी।इस नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन 8 जनवरी रविवार की शाम नगर के वार्ड नं 13 स्थित पंचशील बुद्ध विहार समता भवन बूढ़ी में एक आम सभा बैठक का आयोजन कर, किया गया।जहा समिति के पुनर्गठन के पूर्व समिति के पूर्व अध्यक्ष दयाल वासनिक और उनकी टीम ने वर्ष 2025- 26 में वर्ष भर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर, समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यो का बखान किया।तो वही नियमानुसार सर्व सहमति से समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव रख, समिति का पुनः गठन किए जाने की सहमति दी।जिसके उपरांत सामाजिक बंधुओ ने सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन कर ,पदाधिकारियों को आगामी 1 वर्ष के लिए जिम्मेदारियां सौपी है।

कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
समता भवन बूढ़ी में आयोजित इस आम सभा के दौरान गठित की गई कार्यकारिणी में महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर जयंती समारोह समिति की कमान पंकज डोंगरे के हाथों में सौपते हुए उन्हें समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, तो वही लता किरण रंगारे और अनामिका मेश्राम को उपाध्यक्ष की कमान सौपी गई है।वही योगराज बारमाटे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह ज्ञानी रामटेके को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तो वही मनोज बारमाटे, सुशील डोंगरे और सतीश वैद्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं सुरेंद्र खिब्रागड़े और संतोष गेड़ाम को सह सचिव के पद से नवाजा गया है।इसके अलावा मंगलवार को सामाजिक बैठक का आयोजन कर कार्यकारिणी में लोगों को शामिल कर कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here