नगर के दीनदयाल चौक स्थित युवा कांग्रेस नेता रामकुमार नागपुरे के कार्यालय में 22 मार्च को महिला दिवस पखवाड़े के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस नेता जिला पंचायत पूर्व सदस्य रामकुमार नगपुरे मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदेश सैय्याम ब्लॉक अध्यक्ष रेश्मा कुमरे की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं को उनके हक और अधिकार की जानकारी देते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सोच तैयार करने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। वही बताया गया कि वर्तमान सरकार किस प्रकार से महंगाई बढ़ाकर लोभ लुभावने अवसर प्रदान कर रही है जो आपके जेब से पैसा निकाल कर आपको ही वापस कर रही है। पद्मेश से चर्चा में मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदेश सैय्याम ने बताया कि महिला दिवस पखवाड़ा के तहत वह वारासिवनी में उपस्थित हुए थे जहां पर महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही है वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या यह है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है और बहुत कम ही उन्हें अपने अधिकार और हक के बारे में पता है जिन्हें उसे जानकारी देकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सोच तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी व गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।










































