महिलाओं के लिए सुरक्षित ई-रिक्शा की सेवा प्रारंभ

0

आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जमीन से लेकर आकाश तक महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता, ताकत और चमक से एक नया जहान बनाया है। जिनके लिए सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कहा जाता है कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए,महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के लिए उत्सव का दिन है।इसी के चलते प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन संस्था महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित ई-रिक्शा परिवहन सेवा को ‘रक्षिका वाहिनी’ के नाम से प्रारंभ किया। जिसे जिले की वरिष्ठ राजनीतिक नेत्री और शिक्षाविद श्रीमती लता एलकर ने हरी झंडी दिखाई।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कराटे प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए खेल प्रतियोगिता, सशक्तिकरण सामूहिक नृत्य, आर्थिक सशक्तिकरण के लेकर महिला ई-रिक्शा महिलाओं परिवहन सेवा की शुरूआत की गई।जिसमें महिलाओं और युवतियों की खेल प्रतियोगिता महिलाआंे के लिए 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता और युवतियो एवं बालिकाएं के लिए 400 तथा 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही महिला एवं बालिका वर्गों का अलग-अलग रस्साकशी टीम गेम भी खेला गया। इसके अलावा महिला और युवती वर्ग में संगीत कुर्सी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं शिक्षाविद श्रीमती लता एलकर, भाजपा प्रतिनिधि सुरजीत सिंह ठाकुर, समाजसेवी श्रीमती रमा टेकाम , खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।

विभिन्न पुरस्कारों के किए गए वितरण
।इस दौरान अतिथि श्रीमती एलकर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन उद्बोधन दिया। इस अवसर पर निशुल्क ई-रिक्शा प्रशिक्षण ‘रक्षिका वाहिनी’ की 5 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को लर्निंग लाइसेंस और सर्टिफिकेट वितरित किया गया। रक्षिका संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी खेल प्रतियोगिता विजेता वह महिलाओं को ट्राफी एवं मैडल से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती जयश्री सोनवाने अध्यक्ष रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन, सचिव श्रीमती सरोज बर्वे, उपाध्यक्ष सविता पालेवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती निर्मला कावडे, संस्था संरक्षक प्रकाश सोनवाने एवं मुख्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पुष्पलता दांडेकर, श्रीमती शीतल बघेले, श्रीमती शालू गांधी, हेमा पटले, दीक्षा शर्मा, रानू बिसेन, दुर्गेश्वरी नगपुरे रक्षिका वॉलिंटियर्स स्वाति सहारे, महिमा पारधी, दीक्षा झगराहे, रोशनी फाये, मेघा लिल्हारे, शालू लिल्हारे, गोल्डी हरिनखेडे़, जिला कराते प्रशिक्षक सचिंद्र कृष्णन, नरेश धुवारे अध्यक्ष एथलेटिक संघ, ओम प्रकाश दमाहे एबी फिटनेस ग्रुप, खेल प्रवक्ता अजय ठाकुर, लव कुमार पटेल, हॉकी सेंटर, खेल विभाग समस्त स्टाफसहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here