भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षाओं के चलते हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा (2026) के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मंडल ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार 14 मई को होने वाली कृषि, गृह विज्ञान और अकाउंटेंसी की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को होंगी। 21 मई को होने वाली गणित और मनोविज्ञान की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।बता दें कि परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। नियमित, स्वाध्यायी और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान तिथि और समय पर ही संपन्न होंगी। सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है।










































