बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक रेस्टोरेंट से बाहर आते दिख रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के साथ एक मिस्ट्री मैन दिख रहा है। उनके दोस्त ने कैमरे से खुद को बचाने के लिए अपना चेहरा हुडी से ढंक रखा है। जिसके बाद यूजर्स कई तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं। कुछ लोग इस शख्स को कार्तिक आर्यन समझ रहे हैं तो वही कुछ इन्हें आदर जैन कह रहे हैं। वीडियो में तारा ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम में नजर आईं। बता दें, हाल ही में तारा फिल्म एक विलन 2 में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐक्ट्रेस इन दिनों करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं।










































