मुरैना। बुआ के बेटे की शादी में भात देने आई सात साल की बालिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर खेतों में गुफा जैसे गड्ढे में फेंक दिया गया। मामला चिन्नौनी थाना खेत्र के रामलाल पुरा गांव की है। बच्ची के दोनों हाथ बंधे हुए थे, सिर फटा हुआ है, इसलिए पुलिस ने इसे हत्या माना है, बालिका से दुष्कर्म जैसी संभावनाओं से इंकार किया जा रहा है।कैलारस थाना क्षेत्र के इटोरा गांव के रहने वाले बलराम जाटव अपने रिश्ते की बहन के बेटे की शादी में भात देने के लिए बुधवार की शाम चिन्नौनी के रामलाल पुरा गांव आए थे। बलराम के साथ उसकी पत्नी व तीन बेटियां भी भात में आई थीं। बुधवार की रात में भात चढ़ाने और खाना खाने के बाद सभी लोग रात तीन बजे तक जागते रहे। रात तीन बजे के बाद रामलाल के साथ उसकी सात साल की बेटी तनू और छोटी बेटी सोई थी। सबसे छोटी व तीसरी बेटी मां के साथ सो रही थी।










































