वारासिवनी थाना अंतर्गत रामपायली रोड पर स्थिति चंदन नदी पुलिया के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध को ट्रक ठोस मारकर फरार हो गया ।ट्रक की ठोकर से घायल वृद्ध पांडुरंग पिता हरि डेकाटे 68 वर्ष ग्राम मेहंदिवाडा थाना वारासिवनी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडुरंग डेकाटे मेहंदीवाडा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि पाडुरंग डेकाटे रोज सुबह 5:00 बजे घूमने निकलते हैं। रोज की तरह 17 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे पांडुरंग डेकाटे अपने घर मेंहदीवाड़ा से वारासिवनी की ओर पैदल घूमने निकले थे। तभी चंदन नदी के पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक पांडुरंग डेकाटे को ठोस मारकर फरार हो गया। ट्रक की ठोकर से पांडुरंग डेकाटे घायल हो गए । जिन्हें मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों ने घायल हालत में देखें और उनके परिजनों को बताएं। घायल पांडुरंग डेकाटे को 108 एंबुलेंस में वारासिवनी के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।










































