मोक्षधाम की साफ-सफाई नही होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

0

नगर मुख्यालय स्थित मोक्षधाम पहुंच मार्ग व मोक्षधाम की साफ-सफाई नही होने से ग्राम पंचायत मानपुर, लालबर्रा, पनबिहरी, अमोली के जागरूक व प्रबुध्दजनों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जबकि उक्त मोक्षधाम में ग्राम पंचायत मानपुर, पनबिहरी, लालबर्रा, अमोली ग्राम के किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार किया जाता है साथ ही विगत वर्ष पूर्व लाखों रूपयों की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया गया है परन्तु देखरेख के अभाव में वहां जीर्र्णशीर्ण हो रहा है। साथ ही मोक्षधाम पहुंच मार्ग व मोक्षधाम स्थल के आसपास की साफ-सफाई नही होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है जिसके कारण मार्ग से आवागमन करने वाले व मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। २० नवंबर को प्रात: ८ बजे ग्राम पंचायत मानपुर, लालबर्रा, अमोली, पनबिहरी के जागरूक नागरिकों की स्थानीय मोक्षधाम में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोक्षधाम के आसपास फैली गंदगी, मोक्षधाम के रख-रखाव, जीर्णाद्वार, पहुंच मार्ग का निर्माण करवाने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई साथ ही मोक्षधाम के आसपास फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मोक्षधाम व पहुंच मार्ग की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए समिति का गठन किया जायेगा और समिति के सदस्य सहयोग करेगें जिससे मार्ग का निर्माण, मोक्षधाम की साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं की जायेगी एवं नगर मुख्यालय के दुकानदारों से भी अपील है कि अपने दुकानों का कुड़ा-करकट रोड़ के किनारे व मोक्षधाम के आसपास न फेंके, कचरा फेंकते पाये जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाने सहित अन्य निर्णय लिये गये।

आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत मानपुर की सीमा में मोक्षधाम बना हुआ है जहां ग्राम मानपुर, पनबिहरी, अमोली, लालबर्रा ग्राम के किसी की मृत्यु होने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है परन्तु मोक्षधम मानपुर पंचायत क्षेत्र में आने के कारण अन्य पंचायत साफ-सफाई पर कोई ध्यान नही देती है। ऐसी स्थिति में नगर मुख्यालय के दुकानदार अपने दुकानों का कुड़ा-करकट रोड़ के किनारे फेंक देते है जिससे गंदगी का अंबार लग जाता है। साथ ही गत दिवस मानपुर के प्रतिष्ठित व्यक्ति का मोक्षधाम से ९० प्रतिशत राख व अस्थियां चोरी हो गई थी। जिसके बाद मानपुर, लालबर्रा, अमोली, पनबिहरी के जागरूक नागरिकों व प्रबुध्दजनों ने मोक्षधाम की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मोक्षधाम रख-रखाव समिति बनाने का निर्णय लिया है और समिति का गठन होने के बाद मोक्षधाम का जीर्णोद्वार व मार्ग के किनारे की गंदगियों की साफ-सफाई एवं मार्ग किनारे कुड़ा-करकट फेंकने वालों पर भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

चर्चा में मानपुर निवासी डॉ. गगन अग्रवाल ने बताया कि लालबर्रा के मोक्षधाम के रख-रखाव व जीर्णाद्वार के लिए समिति बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी साथ ही यह भी बताया कि वर्तमान में मानपुर पंचायत के द्वारा मोक्षधाम पहुंच मार्ग व आसपास की साफ-सफाई करवा दी गई है उस व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए समिति बनाई जा रही है जिसमें समिति के सभी सदस्य आर्थिक सहयोग करेगें एवं सब्जी, किराना व सैलुन दुकानदार यहां लाकर कचरा फेंकते है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी क्योंकि इस मोक्षधाम में चार ग्राम में अगर किसी की मृत्यु होती है तो उसका अंतिम संस्कार के लिए लाया जाता है इसलिए व्यवस्था अ’छी रहनी चाहिए एवं आमजनों से भी अपील है कि मोक्षधाम की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here