वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा चौक से लालबर्रा रोड पर स्थित गर्रा काष्टागार के सामने मोटरसाइकिल की ठोकर से एक वृद्धा घायल हो गई घायल वृद्धा श्रीमती फेकन बाई पति बाबूलाल डोंगरे 65 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फेकन बाई मूल रूप से सिवनी जिले के हुगली थाना अंतर्गत ग्राम मोहबर्रा निवासी है। जिसके परिवार में दो बेटी है और दोनों बेटी की शादी हो चुकी है। जिनमें बड़ी बेटी श्वेता पाटिल गर्रा डिपो में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है। और फेकन बाई अपनी बेटी श्वेता पाटिल के साथ गर्रा डिपो के शासकीय क्वार्टर में ही रहती है। बताया गया है कि 20 अक्टूबर को 11:00 बजे करीब फेकन बाई सामान के लिए रोड पार करके किराना दुकान आई थी और सामान लेकर वापस लौट रही थी।रोड़ पर करते समय बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल ने फेकन बाई को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की ठोकर से फेकन बाई के सिर सहित अन्य जगह चोटें आई। जिसे तुरंत ही 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।










































