बालाघाट
ग्राम चांगोटोला के समीप से गुजरने वाले बालाघाट नैनपुर रोड पर स्थित ग्राम पचपेड़ी में मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की जिला अस्पताल बालाघाट में उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक ताराचंद पिता श्री शेखू जावरे 48 वर्ष वार्ड नंबर एक चांगोटोला निवासी है।जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांगोटोला निवासी ताराचंद जावरे अपनी पत्नी रेवंता जावरे के साथ खेती मजदूरी करता था। जिसके परिवार में दो बच्चे हैं ।जिनमें बड़ा बेटा टीकाराम 16 वर्ष और बेटी शिवानी 10 वर्ष की है। 9 फरवरी की शाम 7:00 बजे ताराचंद जावरे अपने मोहल्ले के गोविंद उइके के साथ साइकिल में किसी काम से पचपेड़ी गए हुए थे। तभी 7:30 बजे करीब बालाघाट नैनपुर रोड पर स्थित ग्राम पचपेड़ी में वहा से गुजर रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ताराचंद जवारे की साइकिल को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की जबरदस्त ठोकर से ताराचंद जावरे गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया और इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक को भी चोटे आई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। खबर मिलते ही ताराचंद जावरे की पत्नी रेवंता जावरे और बेटा सहित अन्य लोग भी पहुंच गये। 108 एंबुलेंस ताराचंद जावरे को लामता के शासकीय अस्पताल में भर्ती की थे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उस जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था ।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात्रि 3:00 बजे करीब ताराचंद जावरे की मौत हो गई ।जिला अस्पताल पुलिस ने मृतक ताराचंद जावरे का शव अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए थे। 10 फरवरी को सुबह जिला अस्पताल पुलिस ने ताराचंद जावरे का शव पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिए और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना चांगोटोला भिजवा दी है। इस मामले की आगे जांच चांगोटोला पुलिस द्वारा की जा रही है








































