मोटरसाइकिल गाय से टकराई: एक युवक घायल

0

बालाघाट
लालबर्रा रोड ग्राम कनकी के पास मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक शिवम पिता श्यामसिह भलावी 27 वर्ष ग्राम खैरा पलारी थाना केवलारी जिला सिवनी निवासी है। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम भलावी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। 23 मार्च को शिवम भलावी मोटरसाइकिल में अपने किसी काम से बालाघाट आया था और बालाघाट से अपना काम निपटाना के बाद रात्रि साल 8:00 बजे शिवम भलावी मोटरसाइकिल से अपने घर खैरापलारी जाने निकला था। लालबर्रा रोड ग्राम कनकी के पास मोटरसाइकिल अचानक गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में शिवम भलावी मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर भीड़ लग गई। घायल शिवम भलावी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here