विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम चरेगांव आ रहे युवको की मोटरसाइकिल पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। 9 अगस्त को 12:30 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना लामता थाना अंतर्गत चांगोटोला रोड पर स्थित लालदेव रेलवे फाटक के पास हुई। मृतक युवक पुरुषोत्तम पिता फतेहसिंह धुर्वे 22 वर्ष ग्राम सोनखार थाना चांगोटोला निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवक का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस दुर्घटना में आने दो युवक को मामूली छोटी आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनखार निवासी फतेह सिंह धुर्वे जो की अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करते हैं। जिसके परिवार में दो बेटे विजय धुर्वे और पुरुषोत्तम धुर्वे है। पुरुषोत्तम धुर्वे ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई किया था। बताया गया है कि 9 अगस्त को ग्राम चरेगांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पूजा रैली का आयोजन किया गया था। 12:30 बजे करीब पुरुषोत्तम धुर्वे अपने साथी सतीश कुम्हरे और सागर भलावी के साथ एक मोटरसाइकिल में तथा अन्य मोटरसाइकिल में युवक ग्राम सोनखार से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चरेगांव आ रहे। मोटरसाइकिल सतीश कुम्हरे चला रहा था। चांगोटोला से लामता की और आते समय लाल देव रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे पुरुषोत्तम धुर्वे मोटरसाइकिल से उछलकर नीचे गिर गया जो घायल बेहोश हो गया था। घटना के दौरान पुरुषोत्तम धुर्वे का भाई विजय धुर्वे भी आ रहा था। गंभीर रूप से घायल बेहोश पुरुषोत्तम धुर्वे को 108 एंबुलेंस से लामता के शासकीय अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया था।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पुरुषोत्तम धुर्वे को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया । पुरुषोत्तम धुर्वे को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया किंतु उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के आरक्षक विक्रम शर्मा ने मोके की कागजी कार्यवाही करने के बाद पुरुषोत्तम धुर्वे का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना लामता भिजवा दी है।










































