बालाघाट लामता से बालाघाट रोड ग्राम मोहगांव और चरेगांव के बीच मोटरसाइकिल रोड किनारे पिल्लर से टकराने से मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल व्यक्ति ग्यारसी लाल पिता रघुलाल उइके 55 वर्ष ग्राम मोहगांव थाना लामता और इस व्यक्ति का जीजा पूरनलाल पिता भादूलाल भलावी 56 वर्ष ग्राम पोंडी थाना उगली जिला सिवनी निवासी है ।जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यारसी लाल उइकेऔर उसका जीजा पूरनलाल भलावी दोनों खेती किसानी करते हैं बताया गया है कि पूरनलाल भलावी अपने बेटे की शादी के सिलसिले में 19 नवंबर को अपने साले ग्यारसीलाल उइके के घर मोहगांव आया था। और 12:00 बजे करीब पूरनलाल भलावी अपने साले ग्यारसीलाल उइके के साथ दोनों मोटरसाइकिल में लड़की देखने के लिए ग्राम बिरसोला लालबर्रा आने निकले थे। मोहगांव से बालाघाट की ओर आते समय मोहगांव और चरेगांव के बीच मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता के आ जाने से कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर रोड किनारे पिल्लर से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार ग्यारसीलाल उइके और उसका जीजा पूरनलाल भलावी दोनों घायल हो गए दोनों घायल को लामता के शासकीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।










































